Current Date

Chandauli News: चंदौली पुलिस में शोक: कैंसर से जूझ रहे हेड कांस्टेबल शिव सागर राम का निधन, कुछ दिन पहले मुगलसराय कोतवाली में हुआ था तबादला

|
Published on: 30 July 2026, 7:02 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल शिवसागर राम (57) का गुरुवार देर रात करीब 10 बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

वर्ष 1991 बैच के हेड कांस्टेबल शिव सागर राम मूल रूप से जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गांव के निवासी थे. वर्तमान में उनकी तैनाती चंदौली न्यायालय सुरक्षा में थी. करीब 6 महीने पूर्व उनका तबादला जनपद के मुगलसराय कोतवाली में हुआ था.

बताया जाता है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. गुरुवार की रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

शिव सागर राम के निजी जीवन में भी कई कठिनाइयाँ रहीं. कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था. अब उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है. उनके निधन पर पुलिस अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!