Current Date

चंदौली में 5 वर्षीय मासूम को कार से ले गया पिता, अपहरण की सूचना पर 3 घंटे हलकान रही चंदौली पुलिस, पारिवारिक विवाद के चलते हरियाणा से आया पिता, भदोही पुलिस ने रोकी कार, P7 न्यूज़ पर पढ़े पुरा मामला……

|
Published on: 1 August 2026, 3:23 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली — जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतनपुर से शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक साढ़े पांच वर्षीय बालक के कार से ले अपहरण किए जाने की सूचना डायल-112 पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही चंदौली क्राइम ब्रांच और मुगलसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच में पता चला कि बालक शिवम की मां रजनी पटेल का अपने पति  सोमवीर निवासी हरियाणा से पारिवारिक विवाद चल रहा है. करीब दो महीने पहले रजनी अपने साढ़े पांच वर्षीय बेटे शिवम को लेकर बिना बताए मायके चंदौली के पड़ाव इलाके के रतनपुर आ गई थीं, जबकि उनकी बड़ी बेटी हरियाणा में ही रह गई थी.

बताया गया कि पिता सोमवीर लगातार बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कह रहा था. शनिवार को वह एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से रतनपुर पहुंचा और बेटे शिवम को अपने साथ लेकर चला गया. इसके बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें संबंधित कार रामनगर की ओर होते हुए हाईवे पर जाती दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर वाराणसी, प्रयागराज मार्ग के थानों सहित हाईवे पर अलर्ट जारी किया.

पुलिस की सक्रियता के चलते भदोही जिले के कुंज पुलिस ने उक्त कार को रोक लिया और मासूम शिवम को सकुशल बरामद कर लिया. मुगलसराय पुलिस की टीम बच्चे को वापस लाने के लिए रवाना हो गई है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!