Current Date

चंदौली साइबर सेल और मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 21 डेबिट कार्ड समेत डिजिटल साक्ष्य बरामद

|
Published on: 30 July 2026, 9:31 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदौली साइबर सेल एवं मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी के कब्जे से 21 डेबिट/एटीएम कार्ड, 10 साइबर शिकायतों से जुड़े दो बैंक खाते, चार मोबाइल फोन, कूटरचित आधार कार्ड, सिम कार्ड एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विभिन्न एटीएम से एक युवक लगातार नकदी निकालने का प्रयास कर रहा है. सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने डीआरएम कार्यालय जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार पुत्र जशवंत सिंह, निवासी ग्राम आजन, थाना मदनपुर, जिला औरंगाबाद बिहार के रूप में हुईं.तलाशी में उसके पास से 21 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, चार मोबाइल फोन, दो बैंक पासबुक, चार खाली सिम पैकेट, एक सक्रिय वोडाफोन सिम, एक फर्जी आधार कार्ड तथा 12 सौ रूपये नकद बरामद हुए.

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर जांच के दौरान बरामद दोनों बैंक खातों से महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पंजाब और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों की कुल 10 साइबर धोखाधड़ी शिकायतें जुड़ी मिलीं. प्रारंभिक जांच में इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने और निकालने के लिए किए जाने की पुष्टि हुई है.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी कैमी के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता था. इसके बाद म्यूल बैंक खातों और डेबिट कार्डों के जरिए रकम निकालकर आपस में बांट लेते थे. पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए कूटरचित आधार कार्ड का भी इस्तेमाल करता था.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!