Current Date

Chandauli Crime: सावधान! सदर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, जिला अस्पताल भी नहीं सुरक्षित—डिलीवरी कराने आए पति की बाइक चोरी, हर सप्ताह हो रही वारदातों से सदर कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल

|
Published on: 21 September 2026, 7:23 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला जिला अस्पताल परिसर का है, जहां पत्नी की डिलीवरी कराने पहुंचे पति की बाइक देर रात चोरी हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

मुहम्मदपुर निवासी अमित यादव, थाना सैयदराजा, अपनी पत्नी गरिमा की डिलीवरी के लिए 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय पहुंचे थे. अमित के मुताबिक रविवार की देर शाम वह बाजार से दवा लेकर अस्पताल लौटे और अपनी सफेद रंग की अपाचे 160 बाइक (UP67 AB 6199) अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी.

रात करीब 10 बजे जब अमित अस्पताल के अंदर से बाहर आए तो बाइक मौके से गायब थी. आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले की सूचना 112 डायल पर भी दी गई.

काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चल सका. जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान से वाहन चोरी होने की घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडे के कार्यकाल में चोरी की घटनाओं पर उठे सवाल, जिला अस्पताल समेत कोतवाली क्षेत्र में लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता

सदर कोतवाल बिंदेश्वरी पांडे के चार्ज संभालने के बाद कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जिला अस्पताल परिसर में भी एक के बाद एक बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक कई मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं. लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई और खुलासे को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है.

लगातार बाइक चोरी की घटनाओं के बीच सवाल यह है कि आखिर सदर कोतवाली पुलिस इन वारदातों पर कब लगाम लगाएगी?

अगला लेख

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!