Current Date

Chandauli News : ओवरलोड स्कूली वाहनों पर चकिया पुलिस की सख्ती, थानाध्यक्ष ने बच्चों को दी सुरक्षा संबंधी सीख, जाने क्या है पूरा मामला

|
Published on: 15 November 2025, 1:06 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली: चकिया थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने शनिवार को ओवरलोड चल रहे निजी विद्यालयों के वाहनों पर विशेष अभियान चलाया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें जागरूक किया और बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों का बैठना बेहद खतरनाक हो सकता है. थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बच्चों को समझाते हुए कहा कि यदि किसी वाहन चालक द्वारा ओवरलोडिंग की जाती है, तेज रफ्तार से चलाया जाता है, या वाहन को जान जोखिम में डालकर संकरी गलियों से ले जाया जाता है, तो छात्र तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें. उन्होंने बच्चों को पुलिस का हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सीधे संपर्क कर सकें. इसके साथ ही पुलिस टीम ने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी कि किसी भी हाल में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाया जाए और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए. इस दौरान कई स्कूल प्रबंधन प्रतिनिधियों को भी बुलाकर उन्हें जिम्मेदारी से परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. चकिया पुलिस की इस पहल को अभिभावकों ने सराहा और कहा कि इससे बच्चों में जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम होंगी. पुलिस का कहना है कि स्कूली वाहन सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा.

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती
error: Content is protected !!