Current Date

मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास सड़क पर मिला कछुआ, लोगों में कौतूहल; कोडीन के बाद कछुआ तस्करी को लेकर शुरू हुई चर्चाएं, कभी डीडीयू जीआरपी में कछुआ पकड़ने की लगती थी ढेर

|
Published on: 24 July 2026, 6:23 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के समीप शुक्रवार की शाम सड़क पर रेंगता हुआ एक कछुआ दिखाई देने से राहगीरों में कौतूहल का माहौल बन गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग कछुए को देखने के लिए रुकने लगे.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कछुआ अचानक सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दिया. कई लोगों का अनुमान है कि वह संभवतः किसी वाहन से गिर गया होगा, जिसके बाद सड़क पर आ गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कछुआ तस्करी को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि हाल के दिनों में कोडीन सिरप की तस्करी के मामलों के बाद कहीं कछुओं की तस्करी तो नहीं हो रही. हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या वन विभाग की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही किसी तस्करी के मामले की पुष्टि हुई है.

स्थानीय लोगों ने यह भी चर्चा की कि पहले जीआरपी द्वारा ट्रेनों में कछुओं की तस्करी के मामलों का खुलासा किया जाता था और बरामदगी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होती थी. ऐसे मामलों में पिछले कुछ समय से कमी आने के बाद अब सड़क पर मिले इस कछुए को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कछुआ सड़क पर कैसे पहुंचा. ऐसे में तस्करी से जुड़े किसी भी दावे की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!