Current Date

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

|
Published on: 27 July 2026, 5:18 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले में ओवरलोड वाहनों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है. हैरानी की बात यह है कि यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. सोमवार को मुगलसराय कस्बा स्थित जीटीआर ब्रिज के ढलान पर नारियल लदी ओवरलोड एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि घटना के समय आसपास मौजूद राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन ओवरलोड टेंपो और छोटे मालवाहक वाहन क्षमता से कई गुना अधिक सामान लेकर गुजरते हैं. अधिक भार होने के कारण ये वाहन अक्सर संतुलन खो देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है.

लोगों ने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके पास ही यातायात विभाग का पिकेट मौजूद रहता है. इसके बावजूद ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यातायात पुलिस का ध्यान अधिकतर ऑटो और टोटो की जांच तक ही सीमित रहता है, जबकि खुलेआम दौड़ रहे ओवरलोड मालवाहक वाहनों पर अपेक्षित सख्ती नहीं दिखाई देती.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!