Current Date

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

|
Published on: 24 July 2026, 9:10 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंदौली में जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में चल रहे आंदोलन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे, जिन पर “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “चाय बनाओ, बेवकूफ नहीं… न्याय चाहिए” जैसे नारे लिखे हुए थे. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है और छात्रों के हितों की रक्षा नहीं हो रही है.

इस दौरान अलीनगर थाने की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. पुलिस बल ने पूरे प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी और स्थिति पर नजर बनाए रखी.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News : चंदौली पुलिस का सराहनीय काम: गुम मोबाइल खोजने वाले 10 पुलिसकर्मियों को SP आकाश पटेल ने दिया प्रशस्ति पत्र, P7 न्यूज़ ने की थी खबर प्रकाशित

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Chandauli News: चंदौली में देर रात चली तबादला एक्सप्रेस, कई सिपाही-दीवान के बदले ठिकाने; मगर ‘खास’ की कुर्सी जस की तस—गैरजनपद तबादले के बाद भी ऑफिस से नहीं छूटा रहा मोह!

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी

Varanasi News : पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का लिया संकल्प; देश की एकता-अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी
error: Content is protected !!