Current Date

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

|
Published on: 26 July 2026, 6:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के अमिलाई गांव में आपसी विवाद के दौरान वर्तमान प्रधान और प्रधान पद की तैयारी कर रहे दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी के बाद तनाव की स्थिति बन गई. इसी दौरान वर्तमान प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल उनकी धोती से निकलकर सड़क पर गिर गई.

आरोप है कि प्रधान के बेटे ने सड़क पर गिरी पिस्टल उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों को गाली-गलौज करते हुए धमकाया. घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने और मामले की जानकारी मिलने के बाद बलुआ पुलिस तत्काल सक्रिय हुई. पुलिस ने आरोपी युवक को लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद पिस्टल वर्तमान प्रधान के नाम लाइसेंसी है. झगड़े के दौरान वह उनकी धोती से निकलकर सड़क पर गिर गई थी, जिसे उनके बेटे ने उठा लिया और दूसरे पक्ष को धमकाने लगा. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!