Current Date

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

|
Published on: 26 July 2026, 9:27 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रविवार को मोबाइल चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 एंड्राइड मोबाइल और 10 ग्राम वजन चांदी का चेन बरामद की गई है. थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मुगलसराय के मुकदमे का फ़रार अभियुक्त अपने साथी के साथ हमीरपुर कोनिया नट बस्ती , जलेबी मोड़ के पास चोरी की योजना बना रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिस खान उर्फ गुड्डू पुत्र शाहनवाज खान तथा अंसार खान पुत्र अख्तर मिट्ठू खान, दोनों निवासी गोपालपुर, थाना मुगलसराय के रूप में हुई. तलाशी के दौरान वारिस खान के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन तथा अन्सार खान के कब्जे से चार एंड्राइड मोबाइल एक चांदी सफेद धातु की चेन बरामद हुई.

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह टेंगरा मोड बाईपास रामनगर के आसपास खड़े ट्रकों में सो रहे चालकों की जेब से मोबाइल चोरी करते थे. वहीं बरामद चेन रामनगर चौक स्थित देसी शराब की दुकान के सामने नशे में धुत एक व्यक्ति के गले से चोरी की थी. पूछताछ के दौरान वारिस खान ने जनवरी 2026 में दरियापुर पंडित पुरवा में हुई चोरी की घटना में अपने साथी विशाल गुप्ता निवासी मछरहट्टा, थाना रामनगर वाराणसी के साथ शामिल होने की बात भी स्वीकार की.

इस संबंध में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया दोनों आरोपी नशे और ऐशो-आराम की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रक चालकों और नशे में पड़े लोगों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

अगला लेख

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: अलीनगर में मौत बनकर दौड़ी बुलेट! रेमा के पास तेज रफ्तार बुलेट ने 43 वर्षीय कमलेश बिंद को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत—हादसे के बाद बुलेट सवार फरार

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: सदर कोतवाली में बाइक चोरों का आतंक! जिला अस्पताल से राजकुमार की बाइक गायब, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल—असली चोर अब भी सदर कोतवाली पुलिस के पकड़ से दूर

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Crime: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय! मौत को मात देकर कुएं से जिंदा निकला 46 वर्षीय राजेश, फांसी का फंदा बनाकर कूदा था पानी में

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Gold Smuggling: चंदौली क्राइम ब्रांच का तगड़ा गुडवर्क! गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था ‘गुप्त खजाना’, 3.92 करोड़ का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

Chandauli Crime: रिंग रोड किनारे मिला 36 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी अलीनगर पुलिस
error: Content is protected !!