Current Date

Chandauli News: चंदौली क्राइम ब्रांच व चकिया पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़: पांच गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

|
Published on: 25 July 2026, 3:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र में देर रात एसओजी और चकिया पुलिस की संयुक्त टीम की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया.

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चकिया अजीत सिंह चौहान ने बताया कि भभौरा नाका गांव से कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध भैंस चोर नीले रंग की मैजिक वाहन से गांव में पहुंचे हैं. ग्रामीणों के जाग जाने पर आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही चकिया थाना प्रभारी एसओजी टीम के साथ सक्रिय हुए और तत्काल पुलिस बल के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

गरला के आगे पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध मैजिक वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया. वाहन रुकते ही उसमें सवार बदमाश भागने लगे. पुलिस ने चार आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा.

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है.

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!