Current Date

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

|
Published on: 26 July 2026, 9:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा द्वारा संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस सेवा सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है। शनिवार को विद्यालय परिसर से वातानुकूलित बस श्रद्धालुओं को लेकर 18वीं बार अयोध्या धाम  के लिए रवाना हुई.

विद्यालय के संस्थापक एवं LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक तथा वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित यह विद्यालय सीबीएसई आधारित शिक्षा के साथ कक्षा 6 से विद्यार्थियों को संरचित वित्तीय शिक्षा भी उपलब्ध करा रहा है. विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से जागरूक, संस्कारवान और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक  डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसके साथ सेवा, संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो.

डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि अयोध्या धाम मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन की प्रेरणा देने वाली पावन भूमि है. भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है. अयोध्या रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और यहां उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, छात्रावास व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं की सराहना की.

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह है. आगामी कई महीनों की यात्राओं के लिए श्रद्धालु आधार कार्ड की प्रति जमा कर पहले ही अपनी सीटें निःशुल्क आरक्षित करा चुके हैं.

विद्यालय परिवार का कहना है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों और समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, आध्यात्मिक अनुभवों और सेवा भावना से जोड़ना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है. डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की यह बस पहले अयोध्या के साथ-साथ मथुरा- वृंदावन धाम की भी निःशुल्क यात्राएं करा चुकी है. भविष्य में अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी ऐसी यात्राएं आयोजित करने की योजना है.

इस दौरान बंशीधर तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी, बबिता तिवारी, सुषमा तिवारी, प्रीतमणि तिवारी, पार्वती तिवारी,  जितेंद्र तिवारी, चंद्रकला तिवारी, मधुसूदन, शिव प्रकाश, जीवित,  संतोष कुमार, नीतू देवी, शीला देवी, गुड्डी, हीरावती, राजन , विनीत दुबे, भगवान जी,  रवि पांडे, अमित शुक्ला, अमित कुमार,  सुषमा देवी एवं पुष्प गिरी सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य शामिल रहे. विद्यालय परिवार ने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए प्रार्थना की कि उन्हें प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में शांति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हो।

अगला लेख

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली परिसर में नवागत एसडीएम के सामने पहुंचीं 12 शिकायतें, मौके पर सिर्फ एक का समाधान; अलीनगर में तीन मामलों का निस्तारण

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, पांच खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli News: 1995 बैच के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बने दारोगा, मुगलसराय कोतवाली में थानाध्यक्ष व साथियों ने बैज लगाकर दी बधाई

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli Crime: ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, धनबाद नौकरी पर जाते समय हुआ हादसा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: राजीव मोहन सक्सेना का तबादला, कलेक्ट्रेट में बने ओसी; मुगलसराय के नए एसडीएम होंगे राजेश कुमार वर्मा

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती
error: Content is protected !!