Current Date

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

|
Published on: 21 September 2026, 11:21 am IST
Subscribe
ads

चहनियां—चंदौली जनपद के चहनियां ब्लॉक अंतर्गत महमदपुर (रामगढ़) गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं. घर में रखे उपले निकालने के दौरान 13 वर्षीय हर्ष यादव को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

बताया गया कि हर्ष घर में रखे उपले निकाल रहा था। इसी दौरान उपलों के बीच छिपे सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद परिजन तत्काल उसे बचाने की कोशिश में जुट गए, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई.

हर्ष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. इकलौते बेटे की अचानक मौत से माता-पिता संजय यादव और सुषमा यादव का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए.

गांव में मातम का माहौल देख हर किसी की आंखें नम हो गईं. ग्राम प्रधान गुड्डू विश्वकर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी.

13 साल की उम्र में हर्ष की दर्दनाक मौत ने पूरे महमदपुर गांव को झकझोर कर रख दिया. जिस घर में कुछ समय पहले तक बच्चे की आवाजें गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है.

अगला लेख

Chandauli Crime: सावधान! सदर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, जिला अस्पताल भी नहीं सुरक्षित—डिलीवरी कराने आए पति की बाइक चोरी, हर सप्ताह हो रही वारदातों से सदर कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल

Chandauli Crime: सावधान! सदर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, जिला अस्पताल भी नहीं सुरक्षित—डिलीवरी कराने आए पति की बाइक चोरी, हर सप्ताह हो रही वारदातों से सदर कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!