Current Date

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

|
Published on: 29 July 2026, 11:20 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—थाना अलीनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को रिंग रोड स्थित कोरी अंडरपास के पास लावारिस खड़े ट्रक से मुर्गी दाने की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 720 लीटर अवैध कोडीन एवं एस्कफ कफ सिरप बरामद की गई थी। इस मामले में थाना अलीनगर पर एनडीपीएस एक्ट एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दयाशंकर का नाम सामने आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महादेवपुर रेलवे लाइन अंडरपास के पास से दयाशंकर पुत्र स्व. जनक सिंह निवासी जमालपुर, थाना मतसेना, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चार बोरियों में छिपाकर रखा गया कुल 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक संख्या UP74T4726 का चालक है। ट्रक में वाराणसी से गुवाहाटी भेजे जा रहे मुर्गी दाने के बीच प्रयागराज में कोडीन युक्त कफ सिरप छिपाकर लोड किया गया था, जिसे पश्चिम बंगाल पहुंचाना था। ट्रक पकड़े जाने के बाद उसने अपने साथियों के साथ कुछ अवैध माल निकालकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिया था। बुधवार को वह उसी छिपाए गए माल को लेने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अगला लेख

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?
error: Content is protected !!