Current Date

कव्वाली में महिलाओं पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, फायरिंग और तोड़फोड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर धर्मेन्द्र भारती को पुलिस ने मारी गोली… पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज पर

|
Published on: 23 April 2026, 7:10 pm IST
Subscribe

चंदौली— जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में आयोजित कव्वाली के दौरान हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले चल रहे कव्वाली कार्यक्रम के दौरान हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती अपने साथी भोला, विवेक, बाबूलाल, मुस्कान व मयंक के साथ मौजूद था। आरोप है कि इन लोगों ने कार्यक्रम में आई महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका विरोध फरमान नामक युवक ने किया।
विरोध से नाराज आरोपियों ने पहले मौके पर हंगामा किया और बाद में जब फरमान अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था, तो रास्ते में उसकी गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और अलीनगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र को सकलडीहा इलाके से एक रिश्तेदार के घर उसे गिरफ्तार करने के बाद घटना में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी के लिए लेकर आई थी. इस दौरान धर्मेंद्र लोडेड तमंचा से पुलिस टीम पर फायर करने लगा. जवाबी कार्रवाई में धर्मेंद्र के दोनों पैर में गोली लगी. गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

अगला लेख

चंदौली मेडिकल कॉलेज से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, वारदात CCTV में कैद, FIR के लिए थाने से चौकी, चौकी से थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित

चंदौली मेडिकल कॉलेज से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, वारदात CCTV में कैद, FIR के लिए थाने से चौकी, चौकी से थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित

चंदौली के कल्याणपुर रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ महिला और पुरुष का शव, देर रात हादसे की आशंका. पुलिस शिनाख्त में जुटी

चंदौली के कल्याणपुर रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ महिला और पुरुष का शव, देर रात हादसे की आशंका. पुलिस शिनाख्त में जुटी

चंदौली में शादी समारोह के दौरान बेकाबू हुई भीड़: मोबाइल चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

चंदौली में शादी समारोह के दौरान बेकाबू हुई भीड़: मोबाइल चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!

हरदोई के सनबीम स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल: वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, विद्यालय प्रबंधक संघ ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उठाई मांग- पढ़े क्या है पूरा मामला

हरदोई के सनबीम स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल: वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल, विद्यालय प्रबंधक संघ ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उठाई मांग- पढ़े क्या है पूरा मामला

Chandauli News: अलीनगर के कुछमन में सड़क हादसे में युवक की मौत: रेलवे ट्रैक स्लीपर से टकराई बाइक, पटरी पर सिर के बल गिरा युवक, हुईं मौत, दूसरा गंभीर

Chandauli News: अलीनगर के कुछमन में सड़क हादसे में युवक की मौत: रेलवे ट्रैक स्लीपर से टकराई बाइक, पटरी पर सिर के बल गिरा युवक, हुईं मौत, दूसरा गंभीर

चंदौली के बलुआ गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग, डूबने से मौत. गोताखोरों के अथक प्रयास के बाद भी नहीं बच सकी बनारस के हरिकेश की जान

चंदौली के बलुआ गंगा पुल से युवक ने लगाई छलांग, डूबने से मौत. गोताखोरों के अथक प्रयास के बाद भी नहीं बच सकी बनारस के हरिकेश की जान
error: Content is protected !!