वाराणसी— कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया क्षेत्र स्थित डायनेमिक इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक श्री दिलीप श्रीवास्तव जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में समाज के प्रति अच्छे कार्य करने वाले सामाजिक लोगों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सत्यम मोहन जी ( सीईओ ) कैन्टोमेंट बोर्ड वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि श्री शिवाकांत मिश्रा थाना प्रभारी कैंट द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शिवकुमार गुप्ता,श्रीमती मधुपाल (प्रिंसिपल) दिलीप श्रीवास्तव (प्रबंधक),श्वेता श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह,रीना त्रिपाठी,कंचन तिवारी,डीके सर,रूपा राजवीर,शबाना खातून,अंजली मोर्य,प्रतिभा राय,रागिनी पटेल,पूनम सिंह,वंदना शर्मा,किरण मौर्य सहित आदि अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में – छात्रा मोहिनी शर्मा द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर डासं प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सत्यम मोहन जी ने विद्यालय प्रबंधक के जन्मदिन पर बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि, इतने छोटे से जगह स्थापित इस विद्यालय ने बड़े-बड़े कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को काहा की आप सौभाग्यशाली है। जो आपको ऐसे अध्यापक और वातावरण मिला आप सब पड़कर देश नाम का रौशन कर रहे हैं।
थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि,छोटे से विद्यालय में बच्चों की अद्भुत प्रतिभा देखकर ही विद्यालय का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहा नौनीहालों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गुण भी सिखाया जाता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक को जन्मदिन की बधाई देते हुए विद्यालय की उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर डॉ शिवकुमार गुप्ता ने विद्यालय के द्वारा किए गए कार्य एवं छात्रों की प्रस्तुति पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।अंत में धन्यवाद ज्ञापन अलका तिवारी ने की ।





