Current Date

चंदौली के सिंधीताली में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत: घर में मचा कोहराम, पारिवारिक कलह से युवक परेशान था

|
Published on: 13 March 2026, 11:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर चौकी अंतर्गत सिंघीताली रेलवे लाइन पर शुक्रवार को ट्रेन से चपेट में आने से एक युवक ने मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई.

जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली हासिमपुर गांव निवासी नरसिंह राम (25) मजदूरी का काम करता था. पारिवारिक कलह से युवक परेशान था. बीते गुरुवार की रात को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इससे नाराज वह शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन पर पहुंच गया. इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. घटना के वास्तविक कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!