Current Date

चंदौली: फार्म हाउस में विशाल की हत्या, पुलिस के हाथ अब तक खाली, एसआई लाइन हाजिर, गांव में तनाव का माहौल

|
Published on: 6 March 2026, 8:08 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— कंदवा थाना क्षेत्र के परसडीहा गांव में जलालपुर निवासी विशाल सिंह की हत्या के मामले में घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कमान अपर पुलिस अधीक्षक आईपीएस अनंत चंद्रशेखर ने अपने हाथ में ले ली है और उनकी निगरानी में पुलिस की कई टीमें लगातार काम कर रही हैं. गुरुवार को हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित फोरेंसिक टीम, सर्विलांस और स्वाट टीम मौके पर पहुंच गई थी. वरिष्ठ अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण कर कई पहलुओं से जांच-पड़ताल की, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है.
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने पर तैनात एसआई विनोद सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया. इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर हत्याकांड से जुड़ी लापरवाही के कारण की गई है या किसी अन्य वजह से. उधर, मृतक विशाल सिंह की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. एहतियातन पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

हत्यारा साथ ले गया सीसीटीवी का डीवीआर—

जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी घटनास्थल से गायब है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा जाते समय डीवीआर भी अपने साथ ले गया, ताकि घटना से जुड़ा कोई वीडियो सबूत पुलिस के हाथ न लग सके। पुलिस इस पहलू को भी गंभीरता से जांच रही है और आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

घटना के पीछे कहीं कोई अपना तो नहीं!

जांच के दौरान पुलिस को यह भी संकेत मिले हैं कि हत्या करने वाला व्यक्ति संभवतः विशाल सिंह का परिचित हो सकता है. बताया जा रहा है कि घटना से पहले हत्यारा कुछ देर तक विशाल के साथ फार्म हाउस में मौजूद था और उसे वहां की पूरी जानकारी थी. इसी वजह से वह आसानी से सीसीटीवी सिस्टम तक पहुंच गया और अपनी पहचान छिपाने के लिए डीवीआर भी उठा ले गया. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और विशाल के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!