Current Date

सैयदराजा पुलिस ने गोवध प्रकरण में बनारस के सगे भाइयों को पकड़ा: बड़ागांव में दर्ज कराया पिकअप चोरी का मुकदमा, चंदौली में लोड कर रहे थें गोवंश

|
Published on: 27 February 2026, 9:47 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—सैयदराजा पुलिस ने गोवध से जुड़े मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त थाना सैयदराजा में दर्ज मुकदमा संख्या 62/2026 में वांछित थे। थानाध्यक्ष अशोक मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जेठमलपुर अंडरपास पुल के पास से मोहित कुमार कश्यप और उसके भाई राजीव प्रसाद निवासी लख्खापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार गया है। दोनों के खिलाफ धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं धारा 325 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अशोक मिश्र के अलावा उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक लालधर यादव, कांस्टेबल अभय सिंह, राजू सिंह और प्रमोद कुमार शामिल थें।

बड़ागांव थाने में दर्ज कराया पिकअप चोरी का मुकदमा, चंदौली में लोड कर रहे थें गोवंश

राजीव ने कुछ दिनों पहले बड़ागाव थाने में अपनी पिकअप चोरी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि उसके भाई मोहित ने घर के पास पिकअप खड़ी की थी, जिसे चोर चुरा ले गए। इधर, बड़ागांव पुलिस मामले की जांच कर रही थी उधर चंदौली जिले में सयैदराजा थाने की पुलिस ने जेठमलपुर अंडरपास पुल के पास से पिकअप को बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि पिकअप से 11 गोवंश बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि दोनों भाई मिलकर गो तस्करी के धंधे में लिप्त थें। जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया‌।

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े
error: Content is protected !!