Current Date

Chandauli News: चंदौली में कोल्ड ड्रिंक को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट: 90 साल बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 24 July 2026, 5:51 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—कंदवा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में गुरुवार देर शाम कोल्ड ड्रिंक को लेकर उपजे विवाद में देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. घटना के कुछ देर बाद 90 साल के बुजुर्ग गणेश गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, कम्हरिया गांव निवासी धर्मनाथ गुप्ता की गांव में परचून की दुकान है. गुरुवार शाम गांव के ही अभय खरवार कोल्ड ड्रिंक खरीदने दुकान पर पहुंचे. दुकान पर कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध न होने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इस दौरान धर्मनाथ गुप्ता और उनके बेटे संदीप गुप्ता घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद धर्मनाथ की बेटी की दूसरी दुकान से लौटते समय परिजनों ने धर्मनाथ और संदीप के सिर से खून बहता देखा. यह देखकर 90 साल के गणेश गुप्ता चिंतित हो गए. इसी दौरान घर वापस जाते समय वह गली में अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही कंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने धर्मनाथ गुप्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस सबंध में कंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!