Current Date

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

|
Published on: 18 February 2026, 8:20 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले क़े धानापुर इलाके के शिवदासीपुर गांव में आज 18 फरवरी से आस्था, भक्ति और आध्यात्म का विराट आयोजन शुरू हो चुका है. मां काली मंदिर, शिवदासीपुर परिसर में भव्य मानस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ है, जो 26 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा.
सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामायण का पावन पाठ होगा, वहीं शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा का दिव्य प्रवाह बहेगा. श्रद्धालु गया पीठाधीश्वर युवराज स्वामी के मुखारविंद से कथा का रसपान करेंगे. उनके ओजस्वी वचनों से पूरा वातावरण राममय हो उठेगा.
यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव की एकजुटता, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है। मां काली मंदिर प्रांगण में हर दिन भक्ति की गूंज सुनाई देगी—शंखनाद, चौपाइयों का पाठ और जयकारों से शिवदासीपुर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहेगा.
आयोजक समिति ने आस-पास के सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें. आयोजक समिति में मुख्य रूप से अजय तिवारी, रोहित तिवारी, सुनील मिश्रा ‘सोनू प्रधान’, सत्येंद्र त्रिपाठी, विकास मिश्रा,अविनाश,देवेश मिश्रा, ,प्रवीण मिश्रा, दीपक मिश्रा,रजनीकांत मिश्रा,पवन मिश्रा, केशनाथ प्रजापति सहित समस्त ग्रामवासी.

अगला लेख

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: फेफड़ों के संक्रमण से जंग हार गए हेड कांस्टेबल मुकेश यादव, वाराणसी के निजी अस्पताल में निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chandauli News: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी और महानवमी आज, कन्या पूजन से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, कन्या पूजन से लेकर हवन तक, जानिए पूजा की तिथि और शुभ समय

Chandauli News: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी और महानवमी आज, कन्या पूजन से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, कन्या पूजन से लेकर हवन तक, जानिए पूजा की तिथि और शुभ समय

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
error: Content is protected !!