Current Date

चंदौली में ठगी करने वाले तीन अरेस्टः चांदी के सिक्के का लालच देकर ठगे थे दो लाख रुपये, मिर्जापुर के पड़री से हेतिमपुर बुलाकर किए थे ठगी

|
Published on: 17 December 2025, 10:07 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—चकिया कोतवाली क्षेत्र के जागेश्वर धाम हेतिमपुर में चांदी के सिक्के मिलने की बात कहकर एक व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन अंतराज्यीय शातिर ठगों को चकिया कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ठगों ने मिर्जापुर के पड़री निवासी धीरज मौर्य को जागेश्वर धाम हेतिमपुर के पास 28 नवंबर को चांदी का सिक्का देने की बात कहकर 2 लाख का चूना लगाया था. जिसपर पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी थी. बाद में चकिया कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया था. कोतवाली पुलिस आरोपियों के पास से चांदी के पांच सिक्के समेत डेढ़ लाख रुपये कैश बरामद किया है.

पूछताछ में सभी ठगों ने बताया कि हम पांच लोगों का एक संगठित गिरोह है. पिन्टू गिरी ग्राहको को अलग अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके अलग अलग नाम बताकर ग्राहको से बताता है कि मैं सोना चांदी का व्यापारी हूँ. मेरे पास काफी मात्रा में चांदी रखा है तथा ग्राहकों को चादी के ढेर सारे सिक्के औने पौने दाम पर देने के नाम पर किसी स्थान पर बुलाकर चांदी के सिक्के का नमूना दिखाते है. जब ग्राहक को पूर्ण विश्वास हो जाता है कि यह सिक्का चांदी का है और ग्राहक औने पौने दाम पर चांदी का सिक्का लेने को तैयार हो जाता है तब उक्त संगठित गिरोह के अभियुक्तगण, ग्राहक को एक तय स्थान पर अपने सहूलियत के हिसाब से बुलाते है और पैसे लेकर कुछ ही देर में चांदी के ढेर सारे सिक्के देने की बात कहकर वहाँ से रफूचक्कर हो जाते है.

पकड़े गए ठगों की पहचान पिन्टू गिरी पुत्र जमुना गिरी (टीम का सरगना) निवासी खरौली थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार उम्र (40) दूसरा वसोहन पुत्र स्व० लालजी राम निवासी ग्राम गयापुर थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र (45), तीसरा चन्द्रदेव पुत्र सुखई राम निवासी ग्राम अतायस्तगंज थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली उम्र (40) चौथा शिवराज चौहान उर्फ रोहित पुत्र तेजबली चौहान निवासी अर्जीखुर्द थाना चकिया, वही पांचवा शिवचरन पुत्र मुन्नीलाल निवासी गयापुर थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली के रहने वाले हैं. दो अभी फरार है. पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया.

अगला लेख

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में शराब-गांजा तस्करी पर बड़ा वार! स्वाट/ सर्विलांस और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.45 करोड़ का माल बरामद, शराब ट्रक-गांजा कंटेनर पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli Crime: एक फीट जमीन पर जंग! नौगढ़ में छह माह पुराने विवाद ने लिया उग्र रूप, चौकी इंचार्ज पर एकपक्षीय कार्रवाई के आरोप, युवती पर पेट्रोल छिड़कने का वीडियो वायरल

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: जमीन के नाम पर 59.33 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी बैनामा कराने के मामले में अलीनगर थाने में FIR दर्ज, पीड़ित की शिकायत पर राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Chandauli News: सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम! पत्नी-बच्चों के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: सोनबरसा में फंदे से लटका मिला 32 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम! पत्नी-बच्चों के मायके जाने के बाद उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!