Current Date

मुगलसराय में करेंसी एक्सचेंज काउंटर से नकदी भरा बैग लेकर भागा उचक्का, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जांच में जुटी पुलिस

|
Published on: 4 February 2026, 7:09 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित काली मंदिर के बगल में एक करेंसी दुकानदार के काउंटर पर रखे नकदी भरे बैग को लेकर उचक्का फरार हो गया। भुक्तभोगी के अनुसार बैग में करीब सवा लाख रुपये रखे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि उचक्के की पहचान की जा सके.
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि काउंटर पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के इतनी बड़ी रकम रखना जोखिम भरा है.
कोतवाल ने बताया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए काउंटर संचालकों को सतर्क किया जाएगा।). साथ ही, आज विशेष अभियान चलाकर बिना सुरक्षा के नकदी रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!