चंदौली—जीटी रोड की उत्तरी सर्विस लेन पर बुधवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हरियाली ढाबे के सामने पैदल घर लौट रहे 42 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल चंदौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान विजयी (43) निवासी ग्राम सिरसी, पोस्ट बिसौरी, जनपद चंदौली के रूप में हुई. इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने बताया मृतक विजयी 16 सितंबर बुधवार की रात करीब नौ बजे वह जीटी रोड की उत्तरी सर्विस लेन से पैदल घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान हरियाली ढाबे के ठीक सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें घटनास्थल से जिला अस्पताल चंदौली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चंदौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से उक्त वाहन की पहचान की जा रही है. पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.









