Current Date

Chandauli Crime: बच्चों के विवाद में चाचा ने भतीजे को मारा था चाकू, इलाज के दौरान बबलू सोनकर की मौत; परिवार में मचा कोहराम

|
Published on: 17 September 2026, 5:10 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. बुधवार की शाम परिवार के बड़े आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुईं. इसी दौरान बबलू सोनकर (27) पुत्र कन्हैया सोनकर पर चाकू से हमला किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद परिजन घायल बबलू को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर में उनका उपचार चल रहा था.

गुरुवार की सुबह करीब सात बजे इलाज के दौरान बबलू सोनकर ने दम तोड़ दिया. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. सर सुंदरलाल अस्पताल में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मंगलवार को बच्चों के बीच हुए विवाद से हुई थी, जिसके बाद बुधवार को परिवार के बड़े आमने-सामने आ गए। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर बबलू पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है. मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है.

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी के तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: हरियाली ढाबे के सामने दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा; अस्पताल पहुंचते ही मौत

Chandauli News: हरियाली ढाबे के सामने दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा; अस्पताल पहुंचते ही मौत

Chandauli Crime: चोरों से सोनार तक पूरा नेटवर्क बेनकाब! दिन में रेकी, रात में ताले चटकते थे… जेवर गलाकर बनता था कैश, माल बांटते समय 8 गिरफ्तार — P7 न्यूज़ की सनसनीखेज खबर

Chandauli Crime: चोरों से सोनार तक पूरा नेटवर्क बेनकाब! दिन में रेकी, रात में ताले चटकते थे… जेवर गलाकर बनता था कैश, माल बांटते समय 8 गिरफ्तार — P7 न्यूज़ की सनसनीखेज खबर

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli News: रात में खाना खाकर बैरक में सोए दरोगा, सुबह बिस्तर पर मिला शव; हृदय गति रुकने की आशंका से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

error: Content is protected !!