Current Date

Chandauli News: गैरजनपद स्थानांतरण के बाद अलीनगर से रवाना हुए इंस्पेक्टर रमेश यादव समेत पुलिसकर्मी, थाने में हुआ भावुक विदाई समारोह

|
Published on: 2 October 2026, 7:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—गैरजनपद स्थानांतरण के बाद भी रवाना न होने वाले पुलिसकर्मियों को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की सख्त हिदायत के बाद अलीनगर थाने से इंस्पेक्टर रमेश यादव, उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों को गैरजनपद के लिए रवाना किया गया. इस दौरान अलीनगर थाने में विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई.

थाना परिसर में आयोजित समारोह में प्रभारी निरीक्षक गगन सिंह ने स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण सेवा का हिस्सा है, लेकिन साथ काम करने वाले साथियों की यादें हमेशा बनी रहती हैं.

विदाई समारोह के दौरान थाना स्टाफ की ओर से स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी गईं. इस दौरान माहौल भावुक नजर आया. पुलिस अधिकारियों और मातहत कर्मचारियों ने एक-दूसरे से मिलकर अपने अनुभव साझा किए.

बताया गया कि गैरजनपद स्थानांतरण के बाद रवाना नहीं होने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी आकाश पटेल ने निर्धारित समय पर कार्यमुक्त होकर नए तैनाती स्थल पर जाने की सख्त हिदायत दी थी. इसके बाद अलीनगर थाने से संबंधित पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया.

समारोह में अलीनगर थाने के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और मातहत मौजूद रहे. अधिकारियों और सहकर्मियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती पर बेहतर कार्य की कामना की.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!