Current Date

Chandauli News: ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; मामा के घर रह रहा था मृतक

|
Published on: 1 October 2026, 4:47 am IST
Subscribe
ads

चकिया—कोतवाली क्षेत्र के कौड़ीहार गांव में बुधवार की देर रात करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

सदर कोतवाली क्षेत्र के डिगी गांव निवासी रामदुलारे का पुत्र बॉबी कुमार (20) पिछले कुछ समय से अपने मामा पवन के घर कौड़ीहार गांव में रहता था. बताया गया कि बुधवार की देर रात बॉबी शौच के लिए घर से बाहर गया था. इसी दौरान वह गांव में लगे ट्रांसफार्मर के समीप पहुंच गया. ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार में अर्थिंग के कारण करंट उतरने की बात सामने आई है. तार के संपर्क में आते ही बॉबी करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. चकिया कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

चकिया कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि युवक अपने मामा के घर रहता था. देर रात शौच के लिए बाहर निकला था. इसी दौरान ट्रांसफार्मर के सपोर्टिंग तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!