Current Date

Chandauli News: ‘ऑपरेशन दहन’ का बड़ा प्रहार! 11 मुकदमों से जुड़ा 530.810 किलो गांजा और 0.320 ग्राम हेरोइन भट्ठी में खाक, नशे के साम्राज्य पर चंदौली पुलिस का करारा वार

|
Published on: 1 October 2026, 5:50 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— नशे के कारोबार के खिलाफ चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत विभिन्न मुकदमों में बरामद भारी मात्रा में मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया. पुलिस के अनुसार, 11 मुकदमों से संबंधित करीब 530.810 किलोग्राम अवैध गांजा और 0.320 ग्राम हेरोइन को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट किया गया. नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख रुपये बताई गई है

न्यायालय की अनुमति के बाद पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थों को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी स्थित गणेश प्लाई फैक्ट्री के एंसीलेटर (भट्ठी) में ले जाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया. भारी मात्रा में गांजा और हेरोइन के विनष्टीकरण की कार्रवाई को पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 11 मुकदमों में कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए मादक पदार्थों को मालखाने में सुरक्षित रखा गया था. न्यायालय के आदेश के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए इनके विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में पर्यावरणीय मानकों का भी ध्यान रखा गया.

विनष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन/सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी तथा विधिक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!