Current Date

Chandauli News: चंदौली में पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत; ननिहाल में रह रही थी दिव्यांग आरजू, मौत से परिवार में मचा कोहराम

|
Published on: 30 September 2026, 6:10 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली —धानापुर थाना क्षेत्र के बभनीयाव गांव में बुधवार की देर शाम पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पोखर से किशोरी का शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.

मृतका की पहचान आरजू (13) पुत्री दिनेश के रूप में हुई है. वह मूल रूप से कैमूर-भभुआ, बिहार की रहने वाली थी और करीब एक वर्ष से अपने नाना रामदुलार के घर बभनीयाव गांव में रह रही थी. बताया गया कि आरजू एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग थी.

बुधवार देर शाम किसी तरह किशोरी पोखर में पहुंच गई, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. हालांकि वह पोखर में कैसे गिरी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

सूचना के बाद धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी फिलहाल पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!