Current Date

Chandauli Crime: मुगलसराय में टोटो सवार महिलाओं का खेल! बातों में उलझाकर मंगलसूत्र का लॉकेट उड़ाने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार, चोरी का जेवर बरामद

|
Published on: 30 September 2026, 1:28 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने टोटो में महिलाओं को बातों में उलझाकर आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र का लॉकेट भी बरामद किया है. कार्रवाई थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में की गई.

मामला 16 सितंबर का है। महमूरगंज, वाराणसी निवासी अनुराधा सोनकर अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने बिछड़ी आ रही थीं. परमार कटरा में सामान खरीदने के बाद वह टोटो से चकिया तिराहे के पास पहुंचीं. वहां भाई की दुकान पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र का लॉकेट गायब है.

पुलिस के मुताबिक, टोटो में सवार तीन अन्य महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर मंगलसूत्र का लॉकेट चोरी कर लिया था. घटना को लेकर 29 सितंबर को मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया. विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपित महिलाओं के संबंध में सुराग मिला.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 29 सितंबर की रात करीब 10:43 बजे जीटीआर ब्रिज के पश्चिम पुलिस कॉलोनी रेलवे पटरी किनारे मंदिर के पास घेराबंदी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया. तलाशी में उनके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद हुआ.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिलाओं ने करीब 10-12 दिन पहले टोटो में बैठी महिला को बातचीत में उलझाकर लॉकेट चोरी करने की बात स्वीकार की, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान दुर्गा देवी (20), नैना देवी (22) और देवपरी (45) के रूप में हुई है. तीनों बिहार के आरा और रोहतास जिले की रहने वाली हैं. पुलिस ने बरामदगी के साथ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, रेलवे चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद, उप निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रितेश सिंह, कांस्टेबल धनंजय राय, कॉन्स्टेबल विनय बाजपेई, कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, महिला कांस्टेबल रिशु सिंह, महिला कांस्टेबल अंशिका शामिल रही.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!