Current Date

Chandauli Crime: काली मंदिरों में चोरों का धावा, हिनौता-रानेपुर में माता की नथुनी समेत चांदी के गिलास-कटोरी चोरी; आधी रात हुई वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द खुलासे की मांग

|
Published on: 2 October 2026, 3:28 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता और रानेपुर गांव स्थित काली माता मंदिरों में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर माता की नथुनी समेत चांदी के गिलास और कटोरी पर हाथ साफ कर दिया. एक ही रात दो मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि हिनौता गांव के काली मंदिर में रात करीब 12:30 बजे चोर पहुंचे. मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ने की आवाज सुनकर पास में सो रहा व्यक्ति जाग गया और इसकी सूचना मंदिर के पुजारी संकट यादव को दी. पुजारी मौके पर पहुंचे तो चोर मोटरसाइकिल से भागते दिखाई दिए. ग्रामीणों के मुताबिक चोर मंदिर से कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल खड़ी कर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे.

इसी दौरान रानेपुर गांव के काली मंदिर में भी चोरों ने माता की नथुनी तथा चांदी के गिलास और कटोरी चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार दोनों मंदिरों में हुई चोरी में धार्मिक आभूषण और पूजा सामग्री को निशाना बनाया गया है.

पुजारी संकट यादव ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई थी. सूचना पर 112 पुलिस के बाद बलुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास जांच की, लेकिन तत्काल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

ग्रामीणों के अनुसार चोरी गई नथुनी की कीमत सात हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है. लगातार दो मंदिरों में चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है. उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस संबंध में बलुआ प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया इलाके के दो गांव में चोरी हुई है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: गोविंदापुर रजवाहा के छलका के पास मिला 60 वर्षीय महिला का शव, नहर में डूबने से मौत की आशंका

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: धानापुर में ममेरे भाई के साथ नहाने गया किशन पोखरे में डूबा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli News: कोडीन कफ सिरप मामले में मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 BNSS की कार्यवाही

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: 12 घंटे में लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को SP आकाश पटेल ने किया सम्मानित, दरोगा अनिल यादव को 15 हजार का पुरस्कार

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli Crime: जमीन और भूत-प्रेत के विवाद ने लिया खूनी रूप! मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर; भतीजे और बेटे पर आरोप

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: अलीनगर में रिंग रोड ब्रिज के नीचे युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान; पहचान में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!