Current Date

नौगढ़ के राजदरी जलप्रपात में बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में बह रहे अधेड़ को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया, हंडिया दें राजदरी जलप्रपात घूमने आया था अधेड़

|
Published on: 3 August 2026, 10:27 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—नौगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजदरी जलप्रपात पर सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज निवासी एक अधेड़ जलप्रपात में नहाने के दौरान फिसलकर तेज बहाव में बह गया। करीब 50 मीटर तक बहने के बाद वह एक चट्टान पर फंस गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर उसका सकुशल रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार, कमलनाथ मौर्य पुत्र श्याम चरण मौर्य, निवासी कस्बा हंडिया, जनपद प्रयागराज, अपने साथियों के साथ चंद्रप्रभा वन्यजीव विहार क्षेत्र घूमने आए थे। इस दौरान वह राजदरी जलप्रपात में नहाने के लिए उतर गए। अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बहने लगे और लगभग 50 मीटर दूर एक चट्टान पर जाकर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुभाष कुमार, आरक्षी सुनील कुमार पांडे और आरक्षी हर्ष कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद कमलनाथ मौर्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य होने पर उन्हें उनके साथियों के साथ घर के लिए रवाना कर दिया गया।

घटना के बाद राजदरी जलप्रपात पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि राजदरी जलप्रपात में नहाने पर पहले से प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद पर्यटक लगातार नियमों की अनदेखी कर पानी में उतर रहे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंध के प्रभावी पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!