Current Date

Chandauli News : डीडीयू जंक्शन के आसपास कोयला चोरी का खेल! वायरल वीडियो से उठे सवाल, आरपीएफ की भूमिका पर चर्चाएं

|
Published on: 2 August 2026, 10:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—डीडीयू जंक्शन के रेलवे यार्ड में मालगाड़ियों से कोयला चोरी का कथित खेल एक बार फिर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मालगाड़ी से दिनदहाड़े कोयला उतारते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सिकटिया गांव के समीप न्यू वेस्ट केबिन क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह घटना सामने आई है, वहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की 24 घंटे तैनाती रहती है. इसके बावजूद कथित तौर पर कोयला चोरी की घटनाएं जारी रहने से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मालगाड़ियों से प्रतिदिन कोयला चोरी की जाती है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में कथित चोरी कैसे हो रही है और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.

फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में आरपीएफ या रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!