Current Date

Chandauli News: डीडीयू रेलवे यार्ड में मालगाड़ी से कटकर रेलकर्मी की मौत, मचा हड़कंप, जीटीआर ब्रिज के पास पूर्वी छोर की घटना

|
Published on: 3 August 2026, 11:43 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—डीडीयू रेलवे यार्ड में जीटीआर ब्रिज के पूर्वी छोर के समीप सोमवार को मालगाड़ी से कटकर एक रेलकर्मी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक की पहचान सर्वेश कुमार (32) निवासी दानापुर, बिहार के रूप में हुई है. वह डीडीयू स्थित रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी 438 नंबर क़्वार्टर में पत्नी रिंकी बेटी नूपुर (5) के साथ रहते थे. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सर्वेश कुमार की मौत मालगाड़ी से कटने के कारण हुई है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने स्वयं ट्रेन के सामने आकर जान दी या किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. फिलहाल घटना संदिग्ध मानी जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!