चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां बाजार में गुरुवार सुबह एक दुकान के सामने करीब 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला पिछले करीब एक माह से चहनियां बाजार और आसपास के इलाकों में घूमती दिखाई दे रही थी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.
इस संबंध में उपनिरीक्षक अनंत भार्गव ने बताया कि महिला काफी दिनों से चहनियां बाजार के आसपास घूम रही थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.









