Current Date

Chandauli News: चंदौली में तैनात दारोगा विजय कुमार राय का निधन: ड्यूटी के बाद टहलने गए दरोगा की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत; पुलिस महकमे में शोक की लहर

|
Published on: 22 October 2026, 2:31 am IST
Subscribe
ads

1994 बैच के सिपाही से पदोन्नत होकर बने थे दरोगा, सुबह टहलकर थाने लौटने के बाद सीने में उठा दर्द; अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया —

चंदौली—जनपद के इलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार राय (52) के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 1994 बैच में सिपाही के रूप में पुलिस सेवा में भर्ती हुए विजय कुमार राय पदोन्नति पाकर दरोगा बने थे। मूल रूप से मऊ जनपद के निवासी विजय कुमार राय के निधन की खबर से साथी पुलिसकर्मियों में शोक व्याप्त है.

मिली जानकारी के अनुसार, मुलत विजय कुमार राय पुत्र स्व० विद्यासागर राय निवासी ग्राम काछीकला थाना कोपागंज जनपद मऊ के निवासी थे. वह रात में ड्यूटी करने के बाद भोजन किया और आराम करने चले गए। सुबह रोजाना की तरह वह लोअर-टीशर्ट पहनकर टहलने निकले थे. टहलने के बाद जब वह थाने लौटे, तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई. साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), शहाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

साथी पुलिसकर्मियों में शोक, परिजनों को दी गई सूचना —

थाने में तैनात एक साथी उपनिरीक्षक के अचानक निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक छा गया। पुलिसकर्मियों के लिए यह घटना बेहद दुखद रही. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल ने बताया कि विजय कुमार राय रात में ड्यूटी करने के बाद सुबह रोज की भांति टहलने गए थे. टहलकर थाने लौटने के बाद अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल सीएचसी शहाबगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

विजय कुमार राय के निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी कर्मी को खो दिया है. उनके आकस्मिक निधन से सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय: दो दिन से लापता व्यापारी राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया सकुशल घर लौटे, बिजनेस में निवेश की चर्चा के बीच सामने आई नई बात

Chandauli News: मुगलसराय: दो दिन से लापता व्यापारी राजेंद्र प्रसाद डेरोलिया सकुशल घर लौटे, बिजनेस में निवेश की चर्चा के बीच सामने आई नई बात

चंदौली डबल मर्डर: डेढ़गांवा में मिले दोनों युवकों के शवों की हुई पहचान, जमीन-जायदाद के विवाद में हत्या की आशंका; कानपुर से वाराणसी निकले थे जिगरी दोस्त सिद्धार्थ और सागर, कल दो शव मिलने से मची थी सनसनी

Chandauli News: चंदौली में आटा चक्की पर मौत बनकर दौड़ा करंट, 28 वर्षीय वकील बिंद की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली में आटा चक्की पर मौत बनकर दौड़ा करंट, 28 वर्षीय वकील बिंद की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli Crime: चंदौली में सनसनीखेज वारदात! नहर में बोरे के अंदर मिला गर्दन कटा शव, दो जगह शव पड़े होने की सूचना से मचा हड़कंप

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप! 3.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद संपर्क बंद, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार

Chandauli Crime: दुर्गा पूजा देखने गए लोग ढूंढते रह गए बाइक, इधर चोरी कर ठिकाने लगाने निकले आरोपी; अलीनगर पुलिस ने तीन को दबोचा, तीन बाइक बरामद, कथित सरगना फरार
error: Content is protected !!