Current Date

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई, वर्दी में साथ निभाने वालों को दी गई भावुक विदाई, सेवाकाल के योगदान को किया याद

|
Published on: 2 October 2026, 1:25 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली परिसर में स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. थाना प्रभारी अर्जुन सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह में समस्त चौकी प्रभारियों एवं थाना स्टाफ ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं योगदान को याद किया.

विदाई समारोह में उपनिरीक्षक बांकेलाल, उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह लोहा, उपनिरीक्षक सुभाष राम, पैरोकार राजेश राय, हेड कांस्टेबल शिवशाही पांडेय एवं हेड कांस्टेबल मोहन सैनी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा सभी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया गया.

थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में स्थानांतरण सेवा का एक हिस्सा है. अधिकारी एवं कर्मचारी जहां भी तैनात रहें, वहां पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और विभाग की गरिमा को बनाए रखें.

समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित साथियों के उज्ज्वल भविष्य एवं नई तैनाती पर सफलता की कामना की. विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों ने एक-दूसरे से आत्मीयता के साथ विदाई ली.

थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार, कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज सतीश प्रकाश, रेलवे चौकी इंचार्ज शिवपूजन बिंद सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समारोह में पुलिसकर्मियों के बीच आपसी सामंजस्य, अनुशासन एवं टीम भावना भी देखने को मिली.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
error: Content is protected !!