Current Date

Chandauli News: आरक्षी से उपनिरीक्षक तक का सफर, 31 साल की खाकी सेवा का सम्मान; मुरली श्याम तिवारी को मिला गृह मंत्रालय का ‘अति उत्कृष्ट सेवा मेडल’, ईमानदारी और खेल प्रतिभा से बनाई अलग पहचान

|
Published on: 2 October 2026, 9:25 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक मुरली श्याम तिवारी को गृह मंत्रालय की ओर से प्रदान किया जाने वाला ‘अति उत्कृष्ट सेवा मेडल’ मिला है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर एसपी विजिलेंस वाराणसी द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया. सम्मान मिलने पर पुलिस महकमे के साथ उनके गृह क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है.

मूल रूप से चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव निवासी मुरली श्याम तिवारी वर्ष 1991 बैच में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे. करीब तीन दशक से अधिक की सेवा के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. वर्ष 2022-23 में मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए.

पुलिस सेवा के दौरान मुरली श्याम तिवारी की पहचान एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में रही. विभागीय जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने यूपी पुलिस के साथ-साथ ऑल इंडिया ओपन क्रॉस कंट्री रेस, यूपी पुलिस एथलेटिक गेम्स और ओपन यूपी एथलेटिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है.

उनकी पुलिस सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्यकाल मां विंध्यवासिनी धाम में भी रहा, जहां उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद उनका स्थानांतरण मिर्जापुर से वाराणसी विजिलेंस विभाग में किया गया.

गृह मंत्रालय की ओर से मिलने वाले अति उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने को उनके लंबे पुलिस सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. सम्मान प्राप्त होने के बाद साथी पुलिसकर्मियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
error: Content is protected !!