Current Date

Chandauli News : 22 से 25 अक्टूबर तक काशी-चंदौली में गंगा किनारे उमड़ेगा लाखों का हुजूम, आसमान में करतब, सड़कों पर कड़ा पहरा; एयर शो से पहले चंदौली प्रशासन अलर्ट

|
Published on: 29 September 2026, 11:06 am IST
Subscribe
ads

चंदौली/वाराणसी—गंगा के ऊपर प्रस्तावित भव्य एयर शो को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. 22, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले आयोजन में सेना के विभिन्न प्रकार के विमान और एयरक्राफ्ट करीब 90 मिनट तक हवाई करतब प्रस्तुत करेंगे. आयोजन को देखने के लिए गंगा के दोनों तटों पर लाखों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. इसी के मद्देनजर चंदौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक अवकाश पटेल ने प्रमुख स्थलों और संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की.

अधिकारियों ने अघोरेश्वर सिद्ध पीठ के घाटों कार्यक्रम स्थल से जुड़े प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रवेश और निकास मार्ग, दर्शक क्षेत्र, भीड़ के दबाव वाले स्थान, पैदल आवागमन और बैरिकेडिंग की स्थिति का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि संभावित भारी भीड़ को देखते हुए होल्डिंग एरिया और क्यू मैनेजमेंट की व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए, ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

पार्किंग और ट्रैफिक पर विशेष फोकस —

एयर शो के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए गंगा के दोनों ओर चिन्हित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था को भी परखा गया. अधिकारियों ने निर्देश दिया कि वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े हों और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बने. जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था पहले से तैयार रखने को कहा गया है.

ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल —

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य तकनीकी संसाधनों से लगातार निगरानी की जाएगी. अधिक भीड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. एयर शो के दौरान अनधिकृत ड्रोन संचालन पर भी निगरानी रखी जाएगी। विमानों की सुरक्षित उड़ान को देखते हुए गंगा में नौका संचालन को भी नियंत्रित किए जाने की तैयारी है.

आपात स्थिति से निपटने की भी तैयारी —

लाखों की भीड़ को देखते हुए आपातकालीन मार्ग और इमरजेंसी एग्जिट को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं. आकस्मिक स्थिति में भीड़ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने के लिए त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था तैयार की जाएगी. जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और एसपी अवकाश पटेल ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ एयर शो से पहले व्यवस्थाओं की पुनः समीक्षा और मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए.

अगला लेख

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा में पिंक तहसील दिवस का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दी सुरक्षा की जानकारी

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli News: मिशन शक्ति 6.0: डैडीज इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और बालिका अधिकारों के गुर

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli Police Transfer: आधी रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! SP आकाश पटेल ने 5 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: गंगा में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप, DFO बी. शिवशंकर ने लोगों को किया सतर्क, टीम भेजकर मगरमच्छ पकड़ने के दिए निर्देश

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Chandauli News: चंदौली में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, देवदत्तपुर-सोनवार के जंगलों में सघन कांबिंग; थानाध्यक्ष महेश सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
error: Content is protected !!