Current Date

Chandauli News: मुगलसराय में 5 दिन बाद थमा व्यापारियों का आक्रोश, प्रशासन के आश्वासन पर खत्म धरना, एसडीएम की वार्ता में बनी सहमति, मंडी-वेंडिंग जोन पर भरोसा; नाले से 3 फीट दूर लगेंगे ठेले

|
Published on: 22 September 2026, 5:43 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय नगर की नई सट्टी में फल-सब्जी कारोबारियों का पांच दिनों से चल रहा धरना मंगलवार देर रात प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. फल-सब्जी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में व्यापारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे. मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की देर रात तक वार्ता चली. वार्ता के बाद तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया.

व्यापारी नेता नारायण प्रसाद चौधरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से स्थायी मंडी की व्यवस्था, ठेला-पटरी कारोबारियों के लिए वेंडिंग जोन और माल ढुलाई के लिए छोटी पिकअप गाड़ियों की व्यवस्था से संबंधित मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया है.

शासन को भेजा जाएगा प्रस्तावित पत्र

प्रशासन की ओर से स्थायी मंडी के संबंध में शासन को प्रस्तावित पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है. वहीं वेंडिंग जोन के निर्माण तक यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी है. व्यापारियों को फिलहाल पूर्व की तरह कारोबार करने की अनुमति रहेगी, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण न करने की शर्त भी तय की गई है.

नाले से तीन फीट दूरी पर ही लगेगा ठेला

समझौते के अनुसार ठेला-पटरी कारोबारी सड़क को बाधित नहीं करेंगे. ठेले नाले से तीन फीट की दूरी छोड़कर ही लगाए जाएंगे, ताकि आवागमन प्रभावित न हो। प्रशासन ने व्यापारियों की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए समय मांगा है.

SDM की बाईट —

वार्ता में सहमति बनने के बाद व्यापारियों ने पांच दिन से चल रहे धरने को समाप्त कर दिया. व्यापारियों ने बुधवार से मंडी में सामान्य रूप से कारोबार शुरू करने की बात कही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो थानों की बदली कमान; हरिनारायण को इलिया तो त्रिवेणी सेन को धीना की जिम्मेदारी

Chandauli News: चंदौली पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो थानों की बदली कमान; हरिनारायण को इलिया तो त्रिवेणी सेन को धीना की जिम्मेदारी

Chandauli Crime: चंदौली: एक महीने में लगातार चोरियों से सदर कोतवाली की पुलिसिंग पर सवाल!किदवई नगर में फिर बड़ी चोरी, चोरों के आगे सदर कोतवाल भी फेल? रात की गश्त पर सवाल, लगातार वारदातों से दहशत में कस्बेवासी

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Chandauli News: उपलों में छिपे जहरीले सांप ने ली 13 वर्षीय हर्ष की जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Chandauli Crime: सावधान! सदर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, जिला अस्पताल भी नहीं सुरक्षित—डिलीवरी कराने आए पति की बाइक चोरी, हर सप्ताह हो रही वारदातों से सदर कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल

Chandauli Crime: सावधान! सदर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बाइक चोरों का आतंक, जिला अस्पताल भी नहीं सुरक्षित—डिलीवरी कराने आए पति की बाइक चोरी, हर सप्ताह हो रही वारदातों से सदर कोतवाली पुलिस पर उठे सवाल

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में पीलिया से ग्रसित 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत, CHC में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: सकलडीहा में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर की बैटरी में पानी डालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत, परिजनों में मचा कोहराम
error: Content is protected !!