चंदौली—पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। समायोजन के तहत चार निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना रहे हरिनारायण पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना इलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है
वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को प्रभारी निरीक्षक थाना धीना बनाया गया है. दूसरी ओर धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा इलिया थाना प्रभारी चंदन कुमार राय को पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है.चारों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का कारण आदेश में समायोजन बताया गया है.
एक नजर में नई तैनाती
- हरिनारायण पटेल — साइबर थाना से थाना इलिया प्रभारी
- त्रिवेणी लाल सेन — पुलिस लाइन से थाना धीना प्रभारी
- दिलीप श्रीवास्तव — धीना थाना से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना
- चंदन कुमार राय — थाना इलिया से पुलिस कार्यालय









