चंदौली—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस गुरुवार को जिले में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. इसी क्रम में भदोही के भाजपा सांसद डॉ.विनोद बिंद अपनी पत्नी रीना देवी के साथ रेमा मोड़ स्थित रमा देवी फ्रैक्चर क्लिनिक पहुंचे और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल व मिठाई का वितरण किया.
सांसद ने मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें फल और मिठाई वितरित की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की गई.
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है. जरूरतमंदों और मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी सेवा करना इस अवसर को सार्थक बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम के दौरान —अवधेश पटेल, राहुल पटेल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. रवि यादव, धर्मेंद्र यादव, रवि गोंड, आकाश द्विवेदी उर्फ चंदू, आदित्य मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे.












