Current Date

Chandauli Crime: अपराधियों को नहीं रहा मुगलसराय पुलिस का खौफ! एक महीने में दूसरी बार कोतवाली पुलिस टीम पर हमला

|
Published on: 2 August 2026, 3:55 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. महज एक महीने के भीतर पुलिस टीम पर यह दूसरा हमला है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

शनिवार शाम दुल्हीपुर चौकी प्रभारी संजय सिंह नोटिस तामील कराने गए थे. इसी दौरान मनबढ़ युवकों ने उनके साथ हाथापाई और मारपीट कर दी. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी करीब तीन मिनट तक पुलिसकर्मियों से उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए मौके से फरार हो गया.

घटना के संबंध में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चौकी प्रभारी संजय सिंह की तहरीर पर प्रिंस सोनकर समेत 8 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी वर्दी फाड़ने, नेम प्लेट तोड़ने और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

गौरतलब है कि बीते जून माह में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि की पैमाइश एवं सीमांकन कराने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला हुआ था. उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं.

पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय के गल्लामंडी में केक की दुकान के ऊपर लगी  आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

Chandauli News: मुगलसराय के गल्लामंडी में केक की दुकान के ऊपर लगी  आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान

चंदौली में 5 वर्षीय मासूम को कार से ले गया पिता, अपहरण की सूचना पर 3 घंटे हलकान रही चंदौली पुलिस, पारिवारिक विवाद के चलते हरियाणा से आया पिता, भदोही पुलिस ने रोकी कार, P7 न्यूज़ पर पढ़े पुरा मामला……

चंदौली में 5 वर्षीय मासूम को कार से ले गया पिता, अपहरण की सूचना पर 3 घंटे हलकान रही चंदौली पुलिस, पारिवारिक विवाद के चलते हरियाणा से आया पिता, भदोही पुलिस ने रोकी कार, P7 न्यूज़ पर पढ़े पुरा मामला……

नोटिस तामील करने गए चौकी प्रभारी से मनबढ़ युवक की हाथापाई, आरोपी फरार, सावन में मीट-मुर्गा की दुकानें बंद कराने के दौरान हुआ विवाद, भारी फोर्स मौके पर पहुंची

नोटिस तामील करने गए चौकी प्रभारी से मनबढ़ युवक की हाथापाई, आरोपी फरार, सावन में मीट-मुर्गा की दुकानें बंद कराने के दौरान हुआ विवाद, भारी फोर्स मौके पर पहुंची

Chandauli News: चंदौली में तेल माफियाओं पर अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात ड्रमों से साढ़े 300 लीटर डीजल बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू

Chandauli News: चंदौली में तेल माफियाओं पर अलीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात ड्रमों से साढ़े 300 लीटर डीजल बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू

एडीजी के जाते ही फिर शुरू हुआ तेल का खेल! सैयदराजा पुलिस ने पिकअप समेत आरोपी को दबोचा, टेंगरा मोड़ से तेल कटिंग कर बिहार ले जाने का खुलासा, तीन ड्रम तेल और तीन खाली ड्रम बरामद

एडीजी के जाते ही फिर शुरू हुआ तेल का खेल! सैयदराजा पुलिस ने पिकअप समेत आरोपी को दबोचा, टेंगरा मोड़ से तेल कटिंग कर बिहार ले जाने का खुलासा, तीन ड्रम तेल और तीन खाली ड्रम बरामद

Chandauli News: चंदौली पुलिस में शोक: कैंसर से जूझ रहे हेड कांस्टेबल शिव सागर राम का निधन, कुछ दिन पहले मुगलसराय कोतवाली में हुआ था तबादला

Chandauli News: चंदौली पुलिस में शोक: कैंसर से जूझ रहे हेड कांस्टेबल शिव सागर राम का निधन, कुछ दिन पहले मुगलसराय कोतवाली में हुआ था तबादला
error: Content is protected !!