Current Date

चंदौली फार्म हाउस में विशाल को गोली मारने वाला कहीं उसका भाई तो नहीं? पुलिस जांच में हाफ पैंट की जेब से मिला कारतूस, P-7 न्यूज पर पढ़ें क्या है छुपा वारदात के पीछे

|
Published on: 8 March 2026, 3:00 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— कंदवा थाना क्षेत्र के परसडीहा गांव स्थित फार्म हाउस में जलालपुर निवासी विशाल सिंह की हत्या के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अब शक की सुई मृतक के भाई की ओर घूमती नजर आ रही है. हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का भाई काफी घबराया हुआ और पसीने से लथपथ दिखाई दिया था. उसने पुलिस को बताया कि हमलावर सीसीटीवी का डीवीआर लेकर फरार हो गया है.
जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक हाफ पैंट बरामद हुई, जिसमें से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला. पूछताछ में भाई ने बताया कि यह कपड़ा नौकर का है. वहीं एक शर्ट भी चारदीवारी के बाहर मिली, जिसे लेकर पूछने पर उसने उसे अपना बताया. इसी विरोधाभासी बयान के बाद पुलिस को उस पर शक गहराने लगा. सूत्रों के मुताबिक डॉग स्क्वॉड की जांच में भी कुछ अहम संकेत मिले हैं. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद संदिग्ध व्यक्ति नौकर के साथ खेत की ओर गया था और फिर वापस मशीन वाले स्थान की तरफ आया.
इसी बीच पुलिस ने एक पिस्टल और सीसीटीवी का डीवीआर गैर जनपद से बरामद किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान
error: Content is protected !!