Current Date

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में बापू के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

|
Published on: 30 January 2026, 10:08 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर श्रद्धा और गरिमा से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान और विचारों को स्मरण किया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल स्वतंत्रता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए नैतिक चेतना के प्रतीक थे. उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अहिंसा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया और कहा कि मूल्यनिष्ठ युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं. इस दौरान कार्यक्रम में बताया गया कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी. देश के स्वतंत्रता, अहिंसा और सत्य के लिए उनके बलिदान को याद करते हुए, उनकी पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है. इस दिन देश भर में उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया जाता है.

कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत भजन “रघुपति राघव राजा राम” ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. सामूहिक भजन-गायन से विद्यालय परिसर में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ.

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया.

अगला लेख

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: जयपुरिया पड़ाव में रंग, उमंग और कल्पना के इंद्रधनुष से सजा ‘अभ्युदय’, सावन के सतरंगी रंगों में झूमे नौनिहाल

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: डाक विभाग की पहल पर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के 700 बच्चों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत सेना, पैरामिलिट्री और पुलिस जवानों को भेजी राखी व शुभकामना संदेश

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News: प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर चकिया तहसील में गरजे छात्र-ग्रामीण, जमकर किया प्रदर्शन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News नागपंचमी पर सैयदराजा में गूंजा खेलों का जोश, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मुख्य अतिथि डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी

Chandauli News: चंदौली में गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों पर मंडराया कटान का खतरा; ग्रामीणों में बढ़ी बेचैनी
error: Content is protected !!