Current Date

बड़ी खबर : रोहनियां में पुलिस-पशु तस्करों में मुठभेड़, एक तस्कर घायल, एक फरार, जवाबी फायरिंग में गोलू नट के पैर में लगी गोली

|
Published on: 23 October 2025, 8:34 am IST
Subscribe

रोहनियां थाना क्षेत्र के मोहन सराय बाईपास के पास गुरुवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर तस्करों को घेर लिया, लेकिन भागने की कोशिश में तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर गोलू नट, पुत्र मुस्लिम नट, निवासी राजातालाब के पैर में गोली लगी. घायल तस्कर को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं, गोलू नट का साथी फरार होने में सफल रहा और उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है. थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम ने तस्करों को घेर लिया था, लेकिन भागने की कोशिश में उन्होंने पुलिस पर गोली चलाने की नासमझी की. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे गोलू नट घायल हुआ. पुलिस ने बताया कि घायल तस्कर के इलाज के साथ-साथ फरार साथी की तलाश और वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और सटीक कार्रवाई की सराहना की है. मुठभेड़ के दौरान कोई अन्य नागरिक घायल नहीं हुआ है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ के चर्चित हत्याकांड का आरोपी चंदौली में दबोचा गया: जानिए कौन है अनुज सिंह, जिसे मुगलसराय पुलिस ने तमंचे संग पकड़ा, भाजयुमो नेता की हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद भागा था लखनऊ से, चंदौली में अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तारी

error: Content is protected !!