Current Date

पति कमाता है गुजरात, संदिग्ध परिस्थिति में पिंकी की मौत, दो वर्ष पहले हुई थी लव मैरिज शादी

|
Published on: 21 October 2025, 8:49 am IST
Subscribe
ads

शहाबगंज के भूसीकृत पुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. 22 वर्षीय विवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. पिंकी के गर्भ में आठ माह का बच्चा भी था. पति गुजरात कमाने गया है. घर पर सास-ससुर और एक छोटा देवर रहता है.

जनपद के बलुआ थाना इलाके के मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली 22 साल की पिंकी ने भूसी कृतपुरवा गांव निवासी विशाल से दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. कुछ दिन बाद विशाल पत्नी को घर पर छोड़कर गुजरात कमाने चला गया था. पिंकी 8 माह की गर्भवती भी थी. मंगलवार की भोर अचानक पेट में दर्द हुआ परिजन और पड़ोसी विवाहिता को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचे. अस्पताल पहुंचे ही उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुँच गए. विवाहिता के ससुराल प्रेम-विवाह के कारण मायके पक्ष के लोगों का आना-जाना नहीं था. मायके पक्ष के लोग अस्पताल न जाकर सीधे शहाबगंज थाने पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाया. इस संबंध में शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया परिजन थाने पर आए थे. तहरीर देने की बात कही है. अभी वह जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया गए हैं. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चहनियां बाजार में दुकान के सामने मिला 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: चहनियां बाजार में दुकान के सामने मिला 62 वर्षीय अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

Chandauli News: चंदौली में झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर; चालक समेत दो गंभीर, नेशनल हाईवे जाम

Chandauli News: चंदौली में झांसी नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर और मुर्गों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर; चालक समेत दो गंभीर, नेशनल हाईवे जाम

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli Crime: चंदौली में खूनी वारदात! शराब की बोतल से दोस्त की गर्दन पर किया हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?
error: Content is protected !!