Current Date

चंदौली में 183.500 क्विंटल गांजा बरामद: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा तस्कर, 6 बोरियों में भरा था 46 लाख का गांजा

|
Published on: 14 March 2026, 12:07 pm IST
Subscribe

चंदौली— जिले की अलीनगर पुलिस और स्वाट की टीम ने चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार की रात आर्यन इंटरनेशनल स्कूल गोधना के पास से 183.500 क्विंटल गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है. कुल 6 बोरियों में बरामद गांजे की कीमत करीब 46 लाख बताई जा रही है. पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव तथा अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में गोधन स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच एक संदिग्ध ट्रेलर तेजी से बिहार की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया. आशंका होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रेलर रोककर भागने लगा.

पुलिस टीम ने कुछ दूरी तक पीछाकर चालक को पकड़ लिया. पूछताछ में चालक ने ट्रेलर में गांजा लदे होने की बात बताई. तलाशी ली गई तो 6 बोरियों में 1 क्विंटल 83.500 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 46 लाख रुपये बताई जा रही है.
तस्कर कमलेश कर पुत्र झींगन कर निवासी कटाया थाना बढ़िया जनपद भोजपुर आरा बिहार उम्र करीब 38 वर्ष बताया. आरोपी तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह खाली ट्रेलर से गाड़ी खेत लेकर पंजाब हा रहा था. पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया.

अगला लेख

चंदौली में रिंग रोड़ पर ट्रकों से अवैध वसूली: ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने डीआईजी से की शिकायत- यातायात प्रभारी पर वसूली कराने का आरोप

चंदौली में रिंग रोड़ पर ट्रकों से अवैध वसूली: ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने डीआईजी से की शिकायत- यातायात प्रभारी पर वसूली कराने का आरोप

चंदौली के सिंधीताली में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत: घर में मचा कोहराम, पारिवारिक कलह से युवक परेशान था

चंदौली के सिंधीताली में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत: घर में मचा कोहराम, पारिवारिक कलह से युवक परेशान था

चंदौली के मुग़लसराय में एसडीएम ने पकड़ी अवैध गैस रिफिलिंग: मचा हड़कंप, काली मुहाल में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा

चंदौली के मुग़लसराय में एसडीएम ने पकड़ी अवैध गैस रिफिलिंग: मचा हड़कंप, काली मुहाल में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा

धानापुर में शीशम के पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव: हत्या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, परिजनों में शोक का माहौल

धानापुर में शीशम के पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव: हत्या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस, परिजनों में शोक का माहौल

चंदौली के बलुआ इलाके से रहस्यमय ढंग से किशोर लापता : परिजन ने जताई अपहरण की आशंका, पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

चंदौली के बलुआ इलाके से रहस्यमय ढंग से किशोर लापता : परिजन ने जताई अपहरण की आशंका, पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

चंदौली में ट्रक चालकों से ‘इंट्री फीस’ वसूलने वाला परिवहन विभाग का सिपाही गिरफ्तार: भेज गया जेल, पढ़े क्या है पूरा मामला

चंदौली में ट्रक चालकों से ‘इंट्री फीस’ वसूलने वाला परिवहन विभाग का सिपाही गिरफ्तार: भेज गया जेल, पढ़े क्या है पूरा मामला
error: Content is protected !!