Current Date

प्रयाग इंटरनेशनल विद्यालय में बाल दिवस पर विविध कार्यक्रम हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग, पकवानों की लगाई दुकानें

|
Published on: 14 November 2025, 3:16 pm IST
Subscribe

चंदौली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार, 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में कई शिक्षाप्रद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विद्यालय परिसर में पकवानों के स्टॉल लगाए विद्यार्थी

कार्यक्रमों की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू और देवी सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुई. इस दौरान विद्यार्थियों ने घर से तैयार किए गए इडली, डोसा, चाट, समोसे, पानीपुड़ी, ब्रेड, पकोड़ा स्नैक्स जैसे विभिन्न पकवानों के स्टॉल लगाए. सहपाठियों, अध्यापकों और अभिभावकों ने इन स्टॉलों से खरीदारी कर व्यंजनों का आनंद लिया. विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इन आयोजनों में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.

कार्यक्रमों के समापन पर विद्यालय के निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिए बच्चों को सम्मानित किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्विवेदी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की रचनात्मक और उत्साह को आगे बढ़ने का अवसर है. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर उनकी सराहना क़ी. विद्यालय के निर्देशक दिवाकर यादव ने पूरे विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. विद्यालय के सभी बच्चों को उत्साहवर्धक संदेश दिया तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया.

अगला लेख

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

ग्रहण और भद्रा के संयोग में होगी होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली : व्यास रामनाथ गिरी

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में बाइक सवार को यातायात सीओ कृष्ण मुरारी ने पहनाया हेलमेट: पहले बाइक सवार को रोका, जांच की और मुक्त में दे दिया हेलमेट

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली में नन्हे हाथों से बनी ईट बेचकर करोड़पति बन रहे भट्ठा मालिक: भट्टे पर धड़ल्ले से हो रही बाल मजदूरी, एक तरफ सिस्टम का नाकारापन तो दूसरी ओर बाल मजदूरी का सच, पढ़े P-7 न्यूज‌ की खास रिपोर्ट…

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 49 कर्मियों के तबादले, एक कारखास भी हुआ लाइन हाजिर, जाने किसे कहां मिली तैनाती

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

चंदौली के शिवदासीपुर में आस्था का महासंगम: 18 से 26 फरवरी तक भव्य मानस सम्मेलन, पीठाधीश्वर युवराज स्वामी श्रद्धालुओं को कराएंगे कथा का रसपान

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल

कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हाईस्कूल–इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू, चंदौली में 63,755 परीक्षार्थी शामिल
error: Content is protected !!