Current Date

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

|
Published on: 3 March 2026, 8:48 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—रंगों के पर्व होली से ऐन पहले चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसा प्रहार किया, जिसकी गूंज दीपावली के धमाके जैसी महसूस की जा रही है। थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 1028 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 9199.8 लीटर) बरामद कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के मुताबिक एनएच-19 स्थित सिंहिताली पुल के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राजस्थान नंबर के ट्रक (RJ14GL7458) को रोका गया। तलाशी में ट्रक के डाले में 30 बोरी आलू और 50 बोरी चावल की भूसी के नीचे अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। शराब पेटियों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब पंजाब से लोड कर बिहार ले जाई जा रही थी। इस मामले में थाना अलीनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

ट्रक चढ़ाने का प्रयास, घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस टीम को देखकर चालक ने कथित रूप से ट्रक को तेज गति से बढ़ाते हुए निकलने का प्रयास किया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान मल्लाराम (32), निवासी बाड़मेर, राजस्थान के रूप में हुई। उसके कब्जे से 1200 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है

इन ब्रांडों की शराब बरामद—

बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू (375 ML) की 31 पेटी, रॉयल चैलेंज (750 ML) की 315 पेटी, रॉयल चैलेंज (180 ML) की 145 पेटी, ऑल सीजन्स (750 ML) की 239 पेटी तथा मैकडॉवेल (750 ML) की 298 पेटी शामिल हैं। कुल मिलाकर 1028 पेटियों में 9199.8 लीटर शराब बरामद की गई।

होली पर बिहार में शराब खपाने की थी तैयारी —

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाकर ऊंचे दामों पर बिक्री की योजना थी। होली के मद्देनजर मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए खेप को तत्काल पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस बड़ी कार्रवाई को थाना अलीनगर व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा, उ.नि. अनिल कुमार यादव, अमित कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल, बच्चा सिंह, अरविन्द कुमार यादव, राणाप्रताप सिंह, रामानन्द यादव, विजेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, आनन्द सिंह और प्रेमप्रकाश यादव, कांस्टेबल प्रवेश कुमार सिंह, आकाश सिंह, राहुल खरवार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थें।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!